अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ व चॉकलेट देने के बहाने उसे जबरन ले जाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को इसकी शिकायत लेकर अपने पिता के साथ थाने जा रही बच्ची ने रास्ते में आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके के व्यक्ति के अनुसार उनकी 10 वर्षीय बेटी क्षेत्र के स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ती है। स्कूल आते-जाते समय एक ई-रिक्शा चालक उसे परेशान करता है। बेटी ने उन्हें बताया कि आरोपी चॉकलेट देकर बुरी नियत से साथ ले जाने को कहता है। बुधवार को दोपहर तीन बजे भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.