मुंगेर, सितम्बर 10 -- Bihar Top News: बिहार के मुंगेर में एक चॉकलेट को लेकर दो बच्चों का विवाद एक परिवार पर इतना भारी पड़ा कि कोहराम मच गया। जिस उम्र में भाई-बहनों के बीच खिलौनों और टॉफी-चॉकलेट के लिए छोटी-मोटी नोकझोंक हंसी-ठिठोली पर खत्म हो जाती है, उसी मामूली सी बात ने मुंगेर के एक परिवार की सारी खुशियां पल भर में छीन लीं। दो बहनों के बीच महज एक चॉकलेट को लेकर हुआ विवाद इतना दुखद मोड़ ले लेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। धक्का-मुक्की के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरी 14 वर्षीय सोनम उर्फ अर्चना की जिंदगी की डोर हमेशा के लिए टूट गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा छोटी मिर्जापुर की है। बच्ची की मौत के कराण को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनम का अपनी 10 वर्षीय छोटी बहन संजना के साथ चॉकलेट को लेक...