दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को खेले गए दुमका प्रीमियर लीग सीजन-2 के फाइनल मुकाबले में दुमका चैलेंजर्स ने बासुकी-11 को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। बासुकी-11 उपविजेता रही। टॉस जीतकर दुमका चैलेंजर्स ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बासुकी-11 की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर ही बना सकी। बासुकी-11 की ओर से प्रशांत कुमार मंडल ने 45 एवं पहल चौरसिया ने 40 रनों की पारी खेली। दुमका चैलेंजर्स की ओर से सौरभ एवं समीर कुमार ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी दुमका चैलेंजर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दुमका चैलेंजर्स की ओर से करण कुमार ने 52 एवं सुभांशू वर्मा ने 38 रनों की पारी खेली। सुभांशु वर्मा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्...