देहरादून, मार्च 24 -- फोटो देहरादून। मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पांचवें नवरात्रि पर इंदिरा नगर स्कूल में बच्चों के लिए सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को किताबें, कॉपियां, कलर्स और मिठाई भेंट की गई। स्कूल की डायरेक्टर मेघना तिवारी, प्रिंसिपल प्रोमिला गौड़ और कोऑर्डिनेटर रीना चौधरी का विशेष सहयोग रहा। संस्था की अध्यक्षा रमन प्रीत ने बताया कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संस्था का उद्देश्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य अरुण ठाकुर, सुमन सिंह और अंजू भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...