सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- जनकपुरधाम। साहित्यकार अशोक दत्त कैंसर जैसे असाध्य रोग से पीड़ित हैं। मुख कैंसर का इलाज काठमांडू में चल रहा है। बीमारी के कारण पारिवारिक हालत दयनीय हो गया हैं। अशोक दत्त को आर्थिक मदद के लिए मैथिली विकास कोष जीवनाथ चौधरी की पहल पर चैरिटी शो का आयोजन किया गया था। मिनाप, रंग दर्पण, कलकत्तिया बाली सहित कई टीम के अलावा मैथिली की चर्चित गायिका पूनम मिश्र ने भी चैरिटी शो में अपनी मधुर आवाज की जादू बिखेरी। सभी कलाकारों ने इंट्री टिकट भी खरीदा। मंगलवार को चैरिटी शो में बिके 5 लाख 47 हजार 100 रुपये अशोक दत्त के आवास पर मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी, मिनाप के अध्यक्ष सुनील मल्लिक, रामानंद युवा क्लव के पूर्व अध्यक्ष नवीन मिश्र, रंग दर्पण के अध्यक्ष रितेश पाटली, रोशन मिश्र ने उक्त रकम को हस्तान्तरण अशोक दत्त को किया। अ...