आरा, सितम्बर 30 -- एसपी अवधेश दीक्षित ने युवाओं से कहा : अपनी आवाज बनो, शिक्षा से जुड़कर समाज को बदलो उदवंतनगर। प्रखंड के चैराई स्थित नई आशा के श्रीराम शबरी सेंटर में मंगलवार को माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 को लेकर युवाओं की कार्यशाला हुई। विषय था- खेल से शिक्षा की ओर...। मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी और समाज की आवाज बनिए, यही आवाज राष्ट्र की आवाज बनेगी। जो अपने लिए आवाज बनता है, उसका और समाज का दोनों का विकास होता है। उन्होंने दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय से पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया, जो आज प्रेरणा स्रोत हैं। आप भी छोटे स्तर पर सही, मांझी जैसा संकल्प लें। परिवार और टोले के बच्चों को विद्यालय से जोड़ें। शिक्षा ही मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम है। पढ़ाई के साथ पार...