बागपत, मई 8 -- खेकड़ा। कस्बे में गुरुवार को मकान सूचीकरण जनगणना अनुसूची 2027 के तहत स्वयं गणना अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन नीलम धामा ने अभियान की शुरुआत करते हुए स्वयं ऑनलाइन गणना दर्ज कर लोगों को जागरूक किया। चेयरपर्सन ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। सही और सटीक आंकड़ों के माध्यम से सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर पाती है। उन्होंने कस्बावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वयं गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और ऑनलाइन माध्यम से अपनी सही जानकारी दर्ज कर राष्ट्रहित में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- डीएम ने खुद की स्व गणना के साथ अभियान का किया शुभारंभ अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने अभियान की जानकारी दी। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.