चैम्बर पर कब्जे के विवाद में दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर, एसएसपी से मिले
बुलंदशहर, मई 13 -- कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के मध्य विवाद में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को दूसरे पक्ष की ओर से एसएसपी को तहरीर दी गई है। इसमें फायरिंग में घायल अधिवक्ता और उसके साथियों पर चैम्बर पर अवैध कब्जा करने, जानलेवा हमला करने आदि आरोप लगाए गए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। सिकंदराबाद के मोहल्ला झारखंडी निवासी त्रिलोक चंद ने एसएसपी को शिकायती पत्र में बताया कि उनके भाई सलेखचंद एडवोकेट पिछले 15 वर्षों से चैम्बर नंबर 272-एन में वकालत कर रहे हैं। इस चैम्बर को पूर्व मालिक ने घोषणा पत्र लिखकर और रकम लेकर उनके नाम किया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने सांठगांठ कर उक्त चैम्बर को अवैध रूप से अपने नाम कराने का प्रयास किया। 11 मई की सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि आरोपी इमामुद्दीन एडवोकेट और उनके साथियों ने चैम्बर का ताला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.