सिद्धार्थ, मार्च 20 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रही सरयू नहर खंड-तीन बलरामपुर की मैना रजवाहा पर इन दिनों सिंचाई सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कुलावा और चैम्बर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था की ओर से अनियमितता बरती जा रही है। इससे किसानों में खासी नाराजगी है। शाहिद हुसैन, राम विलास उर्फ भोला यादव, परवेज़ अहमद, प्रतीक राय शर्मा आदि किसानों का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि चैम्बरों के निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंट, बालू और निर्धारित मात्रा से कम सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा कार्य जल्दबाजी और मनमाने तरीके से कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह नहर जमोहना, खड़सरी, मटेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.