जमशेदपुर, मई 18 -- सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से 20 मई को पूर्वाह्न 10:30 बजे से चैम्बर भवन, बिष्टुपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में एसआईआर को देखते हुए वोटर आईडी एवं आधार कार्ड बनाने एवं सुधार किया जाएगा। यह कैंप निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों एवं व्यवसायिक समुदाय को मतदाता सूची एवं आधार कार्ड से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...