कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार। निज संवादददाता नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यसमिति का गठन हेतु नए पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। चैम्बर महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि 20 मई को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। चैम्बर की कटिहार नगर निगम के अलावा कटिहार, बारसोई, मनिहारी एवं नवगछिया अनुमंडल और किशनगंज, मधेपुरा तथा सुपौल जिलों के लिए भी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। चुनाव की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। मनोनयन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल की संध्या पांच बजे तक निर्धारित है। 21 अप्रैल को मनोनयन पत्रों की जांच होगी जबकि उम्मीदवार 22 अप्रैल की संध्या पांच बजे तक मनोनयन पत्र वापस ले सकते है। 29 अप्रैल तक चैम्बर के सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.