कोडरमा, दिसम्बर 20 -- कोडरमा। चैम्प ऑल इंडिया टेस्ट 2025 में सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने कुल 12 पदक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के आयुष कुमार, ऐश्वर्य प्रीत, प्रभजोत सिंह और विनीत कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किए। वहीं, अमित कुमार यादव, शैलजा कश्यप, आयुष्मान सिंह और असदक़ शहजादा को रजत पदक और पल्लवी कुमारी, यश राज, सौरभ कुमार और आर्यन जायसवाल को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.