रुडकी, मार्च 30 -- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'अपच' की राजनीति का शिकार हुए। उनका कहना था कि यदि वह अब भी कांग्रेस में होते तो क्षेत्र के विकास को और गति मिलती तथा चैम्पियन भी ठीक होते। रविवार देर शाम ढंडेरा में कांग्रेस नेता राव मुन्ना के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में मीडिया से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में खानपुर विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए गए। इसका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है लेकिन तत्कालीन विधायक कुंवर प्रणव सिंह उन विकास कार्यों को पचा नहीं पाए और कांग्रेस छोड़कर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.