मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्राओं ने अपने खेल कौशल से मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अंकिता यादव ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. चंद्रप्रकाश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेल से अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.