कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के कानपुर चैप्टर का अधिष्ठापन समारोह बुधवार को किंग्स्टन रिसॉर्ट में हुआ। कानपुर चैप्टर की प्रथम कार्यकारिणी के लिए चैप्टर अध्यक्ष मनीष कटारिया, प्रदीप जैन व हेम जैन ने सलाहकार, अमित जैन ने महामंत्री, कमलेश जैन, राकेश जैन ने उपाध्यक्ष, अरविंद जैन ने संयुक्त मंत्री और नरपत जैन ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। यहां राष्ट्रीय चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु शाह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित डांगी, रमन जैन, टीकम चंद सेठिया, अजय जैन, सुधींद्र जैन, रोहन जैन, विकास जैन, ऋतिक जैन, तिलक जैन, अमित जैन आदि मौजूद थे। संचालन विकास जैन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...