चैपमैन को हराकर एमएसकेबी बना विजेता
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। महिला शिल्पकला भवन कॉलेज परिसर में आयोजित फ्रेंडली क्रिकेट मैच में महिला शिल्पकला भवन की टीम ने चैपमैन हाईस्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। सोमवार को 10 ओवर के इस मुकाबले में विजेता टीम ने 55 रन बनाकर मैच जीता। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। पूनम शर्मा को मैन ऑफ द मैच, वर्षा को बेस्ट बॉलर, ताबिया को बेस्ट फील्डर तथा सृष्टि को सेकेंड बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। मौके पर एलएस कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. राजेश अनुपम, डॉ. नागेंद्र, डॉ. नूतन कुमारी, डॉ. ऋतु किशोर तथा खेल प्रशिक्षक अवनीश नंदन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चैपमैन को हराकर एमएसकेबी बना विजेता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.