चैन लूटने के मामले में लुटेरे, साथी बाल अपचारी, सराफा पकड़ा
एटा, जून 22 -- कोतवाली नगर पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी, साथी युवक और चोरी की चेन खरीदने वाले सराफा को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक, फर्जी नंबर प्लेट का स्टीकर और बिक्री से मिली नकदी बरामद की गई है। बता दें कि 13 जून कोतवाली नगर के मोहल्ला श्रृंगार नगर निवासी चरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पत्नी इन्द्रपुरी देवी गमी से लौट रही थी। अरुणानगर में पहुंची। वहीं पर बाइकसवार लुटेरे गले में पड़ी चेन लूट ले गए। कोतवाली नगर ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरु की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई और संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। एसएचओ नगर प्रेमपाल सिंह, टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार रात को चेकिंग के दौरान एक बाल अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.