पलामू, दिसम्बर 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा सुरेश सिंह चौक के गली से सोमवार के दिन में महिला से हुए चैन छिनतई मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान सुरेश सिंह चौक निवासी विक्की कुमार के रूप में की गई। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि सोमवार के दिन में शहर थाना क्षेत्र के सुरेश सिंह चौक के एक गली से पाटन थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा गांव वर्तमान पता सुरेश सिंह चौक निवासी अमित राज अमित के पत्नी सुनीता देवी के गले से सोने की चेन की छिनतई हुई थी। पुलिस के अनुसार महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कराई थी जिसके आलोक में शहर थाना पुलिस सीसी फुटेज कमर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के क्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.