मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव के मजरा बंधवा में गुरुवार की रात चैनल का ताला तोड़कर शंकर गुप्ता के घर में घुसे चोरों ने 27000 नगद समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ फेरा दिया। शंकर गुप्ता एवं उनके भाई का परिवार घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर पाही पर स्थित घर में रोज की तरह गांव के घर ताला बंद कर सोने सोने चला गया था l सुबह उठने के बाद जब गांव वाले घर शंकर पहुंचे तो चैनल का ताला टूटा देख पांव के नीचे की जमीन खिसक गई l घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था l घर रखे 27 हजार रुपये, सोने, चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान गायब ठे l चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.