गुमला, अप्रैल 14 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने के मामले की जांच को लेकर भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नंदू कुमार चैनपुर पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। जांच के दौरान जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा भी मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अस्पताल का निर्माण घटिया स्तर पर किया जा रहा है। विशेष रूप से उन्होंने छत से पानी टपकने और निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि निर्माण में लापरवाही के कारण क्षेत्र के मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिला परिषद सदस्य ने यह भी कहा कि अस्पताल निर्माण ...