गुमला, जून 21 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल युवक-युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर नशे की हालत में मरीजों का इलाज नहीं करने और परिजनों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, रामपुर महुआ टोली के पास सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय प्रीति केरकेटा और 20 वर्षीय सौरभ कुमार घायल हो गए थे। परिजन दोनों को लेकर चैनपुर सीएचसी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर प्रभात कुमार ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया। यह भी पढ़ें- हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदहाल, मरीज बेहालग्रामीणों की नाराजगी परिजनों द्वारा बनाए गए वीडियो में डॉक्टर के व्यवहार को लेकर...