पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में दीपलाल प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेज प्रताप चौरसिया को आठ मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 275 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में दीपलाल प्रसाद को 139 वोट प्राप्त हुए, जबकि तेज प्रताप चौरसिया को 131 मत मिले। पांच मत अमान्य घोषित किए गए। निर्वाचन पदाधिकारी निशितोष ठाकुर ने दीपलाल प्रसाद को निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं कार्यकारी सदस्य पद पर राजेश कश्यप, जयप्रकाश मिस्त्री, राममिलन चौधरी और आशुतोष चौरसिया निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और ए...