चैनपुर में 15 दिनो से लापता युवक का कुएं से मिला शव,हत्या की आशंका
गुमला, जुलाई 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के कटकाही महुआटोली निवासी 20 वर्षीय सुबोध मुंडा उर्फ सुबोध चोराठ का शव सोमवार को बराकु पुजराटोली स्थित एक कुएं से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता गहनू मुंडा ने बताया कि सुबोध करीब दो सप्ताह पहले धान रोपनी के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की,पर उसका कोई पता नहीं चला। रविवार देर शाम कुएं में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान सुबोध के रूप में की और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शव का सिर किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से कुचला हुआ मिला हे। जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.