गुमला, मार्च 25 -- चैनपुर।चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव में बुधवार सुबह जंगली हाथी के हमले में 70 वर्षीय महिपाल लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह जंगल में महुआ चुनने गए थे, तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर सूंड से पटक दिया और पैर में दांत घोंप दिया।घटना के दौरान उनके बेटे ने साहस दिखाते हुए घायल पिता को पीठ पर उठाकर सुरक्षित घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और प्राथमिक राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की सहायता दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...