गुमला, अप्रैल 9 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात एक हाथी ने बुकमा और दानपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। सबसे ज्यादा नुकसान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुकमा को हुआ। जहां हाथी ने स्कूल की दीवार तोड़ दी और अंदर रखा मिड-डे मील का सारा राशन खा गया।जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे गांव में घुसे हाथी ने स्कूल को निशाना बनाते हुए लगभग एक क्विंटल चावल, 15 किलो आलू और 10 किलो प्याज बर्बाद कर दिया। साथ ही सौ किताबें, 50 रजिस्टर, टेबल-कुर्सियां तोड़ दीं। यह वही स्कूल है, जिसे दस माह पहले भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया था। स्कूल के बाद हाथी ने किसान प्रवीण भगत की सब्जी फसल रौंद दी। फिर दानपुर पहुंच कर मरियानुस खलखो और अल्बीना कुजूर के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने घंटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.