गुमला, मार्च 9 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर मुख्यालय में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई हर घर नल का जल योजना पांच साल बाद भी अधूरी है। वर्ष 2020 में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य 2024 तक हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुंचाना था,लेकिन 2026 आ जाने के बावजूद लोगों के घरों तक पानी तो दूर,अभी तक नल कनेक्शन भी नहीं लग पाया है। योजना की कुल लागत का करीब 71 प्रतिशत यानी लगभग 14 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च हो चुका है,लेकिन जमीनी स्तर पर काम पूरा नहीं हो पाया है। देखने पर पानी की बड़ी टंकी तैयार दिखाई देती है। सफी नदी से पानी को फिल्टर प्लांट तक लाने की व्यवस्था भी कर दी गई है और अधिकांश पाइपलाइन बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद घरों तक कनेक्शन और नियमित जलापूर्ति का काम अब तक शुरू नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.