गुमला, जुलाई 19 -- चैनपुर। चैनपुर प्रखंड में सर्पदंश की दो घटनाएं सामने आई हैं। जुरमु गांव की 60 वर्षीय केंद्री देवी और बरवेनगर निवासी 25 वर्षीय सयुग आलम खान को अलग-अलग स्थानों पर सांप ने काट लिया। परिजनों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया। जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत सामान्य हो गई। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलजमाव वाले स्थानों पर सावधानी बरतने तथा सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल ले जाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी सीएचसी में स्नेक बाइट के इलाज की सुविधा नहीं, सर्पदंश से पीड़ित को दुमका भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...