गुमला, फरवरी 25 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में घायल तीन युवकों में दो युवकों ने इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक बम्हनी मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जामुन के पेड़ से टकरा गई। जिससे बेंदोरा गांव निवासी 24 वर्षीय धनकुंवर लोहरा , 18 वर्षीय अर्जुन लकड़ा व 15 वर्षीय कारण उरांव गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने धनकुंवर लोहरा और अर्जुन लकड़ा को मृत घोषित कर दिया,जबकि कारण उरांव का उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.