गुमला, मार्च 6 -- चैनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और प्रखंड कार्यालय बीआरसी पहुंचकर प्रदर्शन किया। रैली में शामिल महिलाएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइया और संयोजिकाओं को उचित मानदेय,सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाएं दी जाएं।महिलाओं का कहना था कि वे वर्षों से विद्यालयों में मध्यान्न भोजन योजना के तहत काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त पारिश्रमिक और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.