गुमला, जून 5 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड की बेंदोरा पंचायत में मनरेगा के तहत स्वीकृत कूप निर्माण योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई कुएं धरातल पर अधूरे पड़े हैं,जबकि मनरेगा पोर्टल पर उन्हें पूर्ण दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 से 2023 के बीच किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए स्वीकृत कई कूप निर्माण योजनाएं आज भी अधूरी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कई बार निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की गई,लेकिन कोई पहल नहीं हुई। यह भी पढ़ें- राजकीय नलकूप : कैसे होगी धान की खेती, 196 चालू तो 159 खराब बाद में मनरेगा पोर्टल की जांच करने पर पता चला कि कई योजनाओं को पूर...