गुमला, दिसम्बर 28 -- चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार मुन्ना खरवार,कुलाही निवासी के सिर में गंभीर चोट आईं। घटना के समय मुन्ना अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से मुर्गा खरीदने आ रहा था। दोनों शराब के नशे में थे।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लहू-लुहान मुन्ना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया। चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट बताई और बेहतर इलाज के लिए उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन निजी वाहन भाड़े पर लेकर गुमला रवाना हुए। हादसे ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल उजागर की है। मुन्ना की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.