चैनपुर में बंद पड़े ईंट-भट्ठे में मिला युवक का शव
गुमला, जून 9 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे में मंगलवार को युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायडीह थाना क्षेत्र के जादी गांव निवासी 35 वर्षीय अमित एक्का के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक चरवाहा छतरपुर गांव स्थित दिलीप साहू के बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर भट्ठे के अंदर पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस की कार्रवाई स्थानीय मुखिया सुशील दीपक मिंज ने घटना की जानकारी चै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.