सहरसा, फरवरी 7 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के चैनपुर पंचायत क्षेत्र में वन विभाग द्वारा बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। पंचायत की मुखिया सविता देवी द्वारा सहरसा वन प्रमंडल के पदाधिकारी को आवेदन दिए जाने के बाद यह कार्रवाई प्रारंभ हुई। बीते दो दिनों में जाल लगाकर अब तक 20 बड़े बंदरों को पकड़ा जा चुका है।वन प्रमंडल पूर्णियां के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से पंचायत क्षेत्र के अधिक से अधिक बंदरों को पकड़ा जाएगा। पकड़े गए सभी बंदरों को मानव आबादी से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। बताया गया कि चैनपुर सहित आसपास के पंचायत क्षेत्रों में बंदर, नीलगाय और जंगली सूअर का उपद्रव लंबे समय से बना हुआ है। ये वन्य जीव धान, गेहूं, मक्का, मूंग, मटर, तिलहन व सब्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.