गुमला, अप्रैल 10 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर में एकतरफा प्यार की सनक में एक युवक द्वारा कॉलेज छात्रा के साथ सरे राह मारपीट का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि पास में मौजूद पुलिस की सक्रियता से समय रहते आरोपी को पकड़ लिया गया और बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम एक छात्रा चैनपुर कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कॉलेज मोड़ के पास एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा द्वारा विरोध करने और रिश्ता ठुकराने पर युवक अचानक उग्र हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने छात्रा को लगातार पीटा,जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान कुछ दूरी पर चैनपुर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। हंगामा देख पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.