चैनपुर में प्रखंड स्तरीय आम महोत्सव,उत्कृष्ट किसान सम्मानित
गुमला, जून 10 -- चैनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय आम महोत्सव सह बागवानी प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों प्रगतिशील किसानों और बागवानों ने भाग लेकर अपने खेतों में उत्पादित विभिन्न प्रजातियों के उन्नत आमों की प्रदर्शनी लगाई।प्रदर्शनी के दौरान आम्रपाली, मल्लिका, दशहरी और मालदा जैसी किस्मों के आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण आम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और किसानों से उनकी बागवानी तकनीक, उत्पादन क्षमता व अनुभवों पर विस्तृत संवाद किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना व अन्य बागवानी मिशनों के माध्यम से किसान अपनी बंजर भूमि को भी आय का साधन बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.