गुमला, मई 7 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के सिलफड़ी गांव में चैनपुर पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग किशोरी का बाल विवाह रुकवाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी की रस्में रुकवाई और उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद विवाह तत्काल प्रभाव से निरस्त करा दिया। पुलिस की सख्ती के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार सिलफड़ी गांव में शादी समारोह चल रहा था और वर पक्ष बारात लेकर पहुंच चुका था। इसी दौरान चैनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि जिस किशोरी की शादी कराई जा रही है,वह नाबालिग है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शादी की प्रक्रिया रुकवा दी। पुलिस ने वर-वधू पक्ष से उम्र प्रमाणित करने वाले दस्तावेज मांगे। जांच में लड़की प्रीति कुमा...