गुमला, मार्च 20 -- चैनपुर। ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर चैनपुर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम और थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर से निकला यह मार्च ब्लॉक चौक,चर्च रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, बस स्टैंड, मेन रोड और पिपल चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा।इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का संदेश देते हुए सभी से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में थाना को मिली नई वाहन भी शामिल रही। थाना प्रभारी ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की। साथ ही शरारती तत्वों को चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.