चैनपुर में दो बाइकों की सीधी टक्कर,चार युवक गंभीर
गुमला, मई 14 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । प्रखंड के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत छतरपुर के समीप गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।घायलों की पहचान नातापोल निवासी सुरेश खेस, दर्पण टोप्पो, जेम्स मिंज और छिछवानी निवासी सुमित लोहरा के रूप में हुई है। एक बाइक पर तीन लोग चैनपुर बाजार आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। छतरपुर के पास दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रही जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी रोककर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार युवक जख्मी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.