चैनपुर में दस दिन से पेट्रोल पंप बंद रहने से हाहाकार
गुमला, अप्रैल 21 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के एकमात्र गणपति बप्पा पेट्रोल पंप के पिछले 10 दिनों से बंद रहने से इलाके में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। हालत यह है कि लोगों को मजबूरी में लोकल दुकानों से महंगे दाम पर तेल खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 120 रुपये देने पर भी एक लीटर की जगह करीब 800 एमएल ही तेल मिल रहा है। पंप बंद रहने और संचालक द्वारा फोन नहीं उठाने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सही जानकारी के अभाव में इलाके में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। कुछ लोग वैश्विक हालात को कारण मान रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।स्थानीय यह भी पढ़ें- पंपों पर 24 घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार लोगों ने बताया कि पंप के बार-बार बंद रहने की समस्या नई नहीं है। पंप बंद होते ही आसपास के दुकानदार मनमाने दाम पर तेल बेचने लगते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.