गुमला, जून 11 -- चैनपुर प्रतिनिधि । गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से अपने दादा-दादी के घर आए 11 वर्षीय किशोर आर्यन लकड़ा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक पांचवीं कक्षा का छात्र था और कुछ दिनों बाद वापस दिल्ली लौटने की तैयारी में था।जानकारी के अनुसार आर्यन करीब 15 दिन पहले गर्मी की छुट्टियां मनाने बरवे नगर आया था। उसकी वापसी के लिए ट्रेन टिकट भी बुक थी। गुरूवार सुबह वह घर से तालाब में नहाने की जिद कर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।मां नीलम लकड़ा ने बताया कि तालाब किनारे उसके कपड़े, साबुन और चप्पल मिले। यह भी पढ़ें- नयासराय तालाब में डूबे छात्र का शव बरामद जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में जाल डालकर खोजबीन की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोक...