गुमला, मार्च 7 -- चैनपुर। थाना क्षेत्र के सोनाटोली गांव के समीप स्थित एक कुएं से शुक्रवार देर शाम पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गांव के 40 वर्षीय राकेश मिंज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राकेश पिछले दो दिनों से घर से लापता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने आशंका जताई कि नशे की हालत में वह कुएं में गिर गया होगा। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव उन्हें सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.