गुमला, दिसम्बर 30 -- गुमला। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जिरमी पंचायत के जीना महुआटोली निवासी वृद्ध दंपति जगमोहन गोप व उनकी पत्नी मुल्की देवी से एक ऑटो चालक ने ठगी की। मंगलवार दोपहर दंपति बस से गुमला बस स्टैंड पहुंचे और ऑटो से सदर अस्पताल जाने की बात कही। चालक ने 150 रुपये भाड़ा लिया।अस्पताल पहुंचने पर पर्ची कटाने के नाम पर उसने अतिरिक्त पैसे मांगे। दंपति के पास चेंज न होने पर पांच सौ रुपये का नोट दे दिया। मौके का फायदा उठाकर ऑटो चालक वहां से फरार हो गया। वृद्ध दंपति ने काफी देर तक उसका इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...