गुमला, मार्च 30 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सुशील दीपक मिंज ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ बेटियां ही सशक्त समाज की नींव हैं और एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का मजबूत माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाने की अपील की।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह विशेष अभियान तीन माह तक चलेगा। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीका दिया जाएगा। साथ ही वे बालिकाएं भी पात्र होंगी,जो अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली हैं। टीकाकरण प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन ...