पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने छह बाल श्रमिकों को मुक्त कर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के हवाले कर दिया। सभी नाबालिग बच्चों को ईंट ढोने वाले ट्रैक्टरों पर काम करते हुए पकड़ा गया था। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है। पुलिस के अनुसार, सेमरा निवासी मनोज साहू के डीकेजी ट्रैक्टर से कुछ बच्चों को मुक्त कराया गया, जबकि चांदो निवासी श्याम देव प्रसाद एवं कुदागा के जुनाब अंसारी के एमजेए ब्रिक्स से जुड़े ट्रैक्टरों से अन्य बच्चों को छुड़ाया गया। सभी बच्चों को नियमानुसार सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां उनके पुनर्वास और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जि...