गुमला, अप्रैल 12 -- चैनपुर। वन विभाग की टीम ने कुरुमगढ़ वन क्षेत्र के कातिंग पंचायत अंतर्गत ब्रह्मपुर गांव में उकार्रवाई करते हुए अवैध साल की लकड़ियों से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार वनपाल को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर क्षेत्र से कीमती साल के बोटा ट्रैक्टर के माध्यम से तस्करी कर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वनपाल के नेतृत्व में क्यूआर टीम और अन्य वनकर्मियों के साथ एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर तलाशी ली, जिसमें नीचे साल के मोटे बोटा लदे पाए गए। इन्हें छिपाने के लिए ऊपर से जलावन की लकड़ियों की परत बिछाई गई थी, ताकि वन विभाग को गुमराह किया जा सके। ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.