गुमला, अप्रैल 26 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के तिगावल मोड़ के समीप शनिवार रात करीब आठ बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 24 वर्षीय नवेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तिगावल डांड़टोली निवासी नवेश उरांव अपने दो दोस्तों के साथ पतगच्छा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय उसने दोनों दोस्तों को उनके घर छोड़ा और फिर अकेले घर जा रहा था। इसी दौरान तिगावल मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में नवेश के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभा...