सीवान, फरवरी 7 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महत्वपूर्ण बाजार चैनपुर में जिला परिषद के भवन तोड़े जाने से लोगो में आक्रोश है. भवन तोडे जाने की खबर मिलते ही जिला परिषद के सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह चैनपुर जाकर बिल्डिंग की जांच की। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के पुराने बिल्डिंग में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन होता था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण के बाद यह खाली पड़ा था। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कराई की जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...