भभुआ, सितम्बर 20 -- यूपी की ओर से मैजिक में तीन मवेशियों को लेकर आ रहे थे आरोपित वाहन जांच के दौरान सिरसी नहर के पास मवेशियों व वाहन की बरामदगी (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने तीन मवेशियों व मैजिक वैन को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में चैनपुर थाना क्षेत्र के पठानटोली निवासी वैन चालक 20 वर्षीय हसरत कुरैशी, 20 वर्षीय नसीम कुरैशी और 20 वर्षीय खुर्शीद कुरैशी शामिल हैं।

तस्करों का पीछा एवं गिरफ्तारी पुलिस ने मैजिक में लदे तीन मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया। हालांकि तस्कर भागने का प्रयास किए, पर पुलिस बल ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। इस मामले में चैनपुर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी रहमतुद्दीन द्वारा तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस बल सुबह करीब 10:0...