चक्रधरपुर, जून 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर पंचायत के ग्रामीणों ने चैनपुर से दुधकुंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क एवं नाला क्षेत्र की जमीन पर हुए अतिक्रमण तथा जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मार्ग के किनारे सड़क और नाला निर्माण के लिए निर्धारित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके कारण कई स्थानों पर नाला निर्माण अधूरा रह गया है, जबकि जहां नाला होना चाहिए वहां भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे बारिश का पानी और आसपास के घरों से निकलने वाला गं...