गुमला, जुलाई 20 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के समीप पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 गोवंश से लदी एक पिकअप वैन जब्त की है। वाहन में अमानवीय तरीके से ठूंसकर लादे जाने के कारण दो गोवंश की मौत हो गई,जबकि आठ जीवित पशुओं को जिम्मेनामे पर ग्रामीणों को सौंप दिया गया। मृत पशुओं को ग्रामीणों की मदद से दफनाया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तिगावल-लालगंज मार्ग पर छापेमारी कर वाहन को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों में से दो फरार हो गए, जबकि लोहंजरा निवासी गुलजार अंसारी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पुलिस ने सात मवेशियों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया फरार चालक नौशाद अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।प्रारंभिक जांच में पता च...